ब्यावर जिले के आनंदपुर कालू क्षेत्र में जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हाल ही में हुई बेमौसम भारी बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। बस स्टैंड से महात्मा गांधी स्कूल, वाल्मीकि बस्ती और उप तहसील के सामने मुख्य सड़क पर हर बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिससे आमजन और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले तीन सालों से लगातार बनी हुई है। जलभराव के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि गंदगी फैलने और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग पर कई सरकारी कार्यालय भी स्थित हैं, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




