Categories लोड हो रही हैं...

आनंदपुर कालू बस्सी सीसी रोड पर झुके पेड़ बने खतरा

आनंदपुर कालू-बस्सी मार्ग पर नवनिर्मित सीसी रोड के किनारे झुके पेड़ और संकरा रास्ता वाहनों के लिए खतरा बन गए हैं, ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की।

जितेंद्र कुमार शर्मा9 March 2026
आनंदपुर कालू बस्सी सीसी रोड पर झुके पेड़ बने खतरा

आनंदपुर कालू

विकास की राह में 'विनाश' का साया: करोड़ों की लागत से बना सीसी मार्ग, सुरक्षा मानकों की धज्जियां

जैतारण उपखंड के आनंदपुर कालू-बस्सी मार्ग पर नाबार्ड द्वारा वित्तीय स्वीकृति के बाद बन रही सीसी रोड अब यात्रियों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही है। निर्माणधीन इस मार्ग पर सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है।

सड़क के किनारे स्थित विशालकाय पेड़ बड़े वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। विशेष रूप से बिजलीघर के पास स्थित एक बड़ा बरगद का पेड़ सड़क की ओर खतरनाक तरीके से झुका हुआ है, जिसकी ऊंचाई जमीन से करीब 8 फीट ही है।

इसके अलावा कृषि मंडी गेट के पास खेजड़ी का पेड़ भी सीसी रोड से बिल्कुल सटा हुआ है, जिससे बसों और ऊंचे ट्रकों के टकराने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर भड़ियासर का कहना है कि इन बाधाओं के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। विशेष रूप से रात के समय या तेज गति से आने वाले वाहनों के लिए ये पेड़ मृत्यु पाश बन सकते हैं।

24 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी

इस गंभीर समस्या को देखते हुए कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर भड़ियासर ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कृषि उपज मंडी समिति के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

भड़ियासर ने चेतावनी देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि 24 घंटे के भीतर इन बाधाओं को नहीं हटाया गया तो किसी भी संभावित दुर्घटना के लिए संबंधित विभाग और अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सड़क निर्माण के दौरान इन पेड़ों की छंटाई या हटाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

नाबार्ड जैसी संस्था द्वारा पोषित सड़क पर इस प्रकार की तकनीकी और सुरक्षा संबंधी चूक

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AnandpurKalu #JaitaranNews #RajasthanNews #RoadSafety #NABARDProject #CCRoad #LocalNewsRajasthan #InfrastructureIssue #IndiaNews #eNewsBharat

आनंदपुर कालू बस्सी सीसी रोड पर झुके पेड़ बने खतरा | eNews Bharat