Categories लोड हो रही हैं...

अम्बे हॉस्पिटल संचालक ने कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

श्री अम्बे हॉस्पिटल संचालक ने जिला कलक्टर से मिलकर सीएमएचओ की कार्रवाई पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

साहब राम17 June 2026
अम्बे हॉस्पिटल संचालक ने कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल

श्री अम्बे हॉस्पिटल संचालक ने कलक्टर से की मुलाकात, सीएमएचओ की कार्रवाई पर उठाए सवाल

श्री अम्बे हॉस्पिटल के संचालक ने जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव से मुलाकात कर अस्पताल के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला द्वारा की गई कार्रवाई रंजिशवश की गई है, जबकि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार संचालित की जा रही थीं।

अस्पताल संचालक ने बताया कि अस्पताल को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत वैध पंजीकरण प्राप्त है, जिसमें अस्पताल की लैब भी शामिल है। उन्होंने अस्पताल और लैब से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जिला कलक्टर को प्रस्तुत किए और कहा कि लैब में कार्यरत कर्मचारी निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं।

संचालक का कहना है कि जांच प्रक्रिया के दौरान उनका पक्ष पूरी तरह नहीं सुना गया, जिसके चलते एकतरफा कार्रवाई की गई। उन्होंने मामले की पुनः निष्पक्ष जांच करवाने तथा नई जांच समिति गठित करने की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने सीएमएचओ पर कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए तथा संबंधित मामलों की जांच कराने की मांग प्रशासन से की। इसके अलावा जिले में संचालित कुछ नशा मुक्ति केंद्रों और वहां कार्यरत चिकित्सकों की भी जांच करवाने का आग्रह किया।

अस्पताल संचालक ने जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और सभी पक्षों को न्याय मिल सकेगा।

अब इस मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #AmbeHospital #CMHO #HospitalNews #HealthDepartment #DistrictCollector #RajasthanNews #MedicalNews #LocalNews #HealthcareUpdate #eNewsBharat #BreakingNews