Categories लोड हो रही हैं...

राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने जोधपुरिया मंदिर में की पूजा

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने जोधपुरिया स्थित भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व विकास की कामना की।

भरत देवड़वाल24 June 2026
राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने जोधपुरिया मंदिर में की पूजा

राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने जोधपुरिया भगवान देवनारायण मंदिर में टेका माथा

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने मंगलवार सायंकाल निवाई उपखंड के प्रसिद्ध आस्था केंद्र जोधपुरिया स्थित भगवान देवनारायण जी के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान देवनारायण जी के समक्ष प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर सांसद अलका गुर्जर का मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा टोंक जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, शिवजी रामजी चौधरी, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह गुर्जर, ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर, पूर्व सरपंच श्योजी राम गुर्जर, अंबालाल गुर्जर, पूर्व सीआर मनफूल गुर्जर, रामकुवार मीणा बाढ़, पुजारी श्रवण भोपा, राजाराम गुर्जर, ममता गुर्जर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मंदिर कमेटी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में सभी अतिथियों का भगवान देवनारायण जी का छायाचित्र एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

भगवान देवनारायण मंदिर राजस्थान सहित देशभर में गुर्जर समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सांसद अलका गुर्जर की इस यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#AlkaGurjar #RajyaSabhaMP #DevnarayanJi #JodhpuriyaTemple #NiwaiNews #TonkNews #BJPRajasthan #RajasthanPolitics #DevnarayanTemple #ReligiousVisit #RajasthanNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat