Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में अक्षय तृतीया सामूहिक विवाह सम्मेलन पोस्टर विमोचन

सवाई माधोपुर में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, ब्राह्मण समाज ने अधिक सहभागिता और आयोजन सफल बनाने का संकल्प लिया।

बृजेश त्रिवेदी8 April 2026
सवाई माधोपुर में अक्षय तृतीया सामूहिक विवाह सम्मेलन पोस्टर विमोचन

सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज मानटाउन सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन (19 अप्रैल 2026) के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान खण्डार ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और सहयोग करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर से पधारे गिर्राज प्रसाद शर्मा (अध्यक्ष), सत्यनारायण शर्मा (पटवारी), गोकुलचंद शर्मा, मुकुट बिहारी त्रिवेदी, गणेश प्रसाद शर्मा और कमलेश प्रसाद शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वहीं खण्डार ब्राह्मण समाज से रघुनंदन तिवारी (पूर्व अध्यक्ष), नरोत्तम शुक्ला, सत्यनारायण शास्त्री, विष्णु राजोरिया, ललित भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश तेहरिया, कृष्ण मुरारी तेहरिया, सत्यनारायण हरदेनिया, दिनेश पाठक, झूलेलाल, उमेश शर्मा और पवन शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया। सम्मेलन संयोजक डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AkshayaTritiya #SamuhikVivah #SawaiMadhopur #Khandar #BrahminSamaj #SocialEvent #VivahSammelan #RajasthanNews #CommunityEvent #eNewsBharat

सवाई माधोपुर में अक्षय तृतीया सामूहिक विवाह सम्मेलन पोस्टर विमोचन | eNews Bharat