सामाजिक एकता और जनसहभागिता का प्रतीक बनने जा रहे सर्वजातीय नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यह भव्य आयोजन अमृतखेड़ी स्थित पवित्र भूमेश्वर महादेव प्रांगण में किया जाएगा।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने और अंतिम व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए 7 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 11 बजे निर्णायक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक कैलाश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा संगठन और आसपास के गांवों के नागरिक भी शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि इस बार सम्मेलन को पिछले वर्षों की तरह भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। बैठक में विवाह सम्मेलन की तिथि, व्यवस्थाएं, जिम्मेदारियों का वितरण और आयोजन को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी।
भूमेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं। समिति का लक्ष्य है कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का एक नया उदाहरण स्थापित करे।
सभी आमजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि वे इस समारोह में सक्रिय भागीदारी करके सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत करेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




