भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के अकलेरा में शहरी एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविंद रानीपुरिया रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान विधायक रानीपुरिया का फूलमाला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
विधायक रानीपुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों की सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रवक्ता दिनेश मंगल, जिला उपाध्यक्ष बैनाथ मीना, शहरी मंडल अध्यक्ष अनिमेष गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसिंह मीना, महामंत्री राजमल पारेता, दानमल बागरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याणमल गोयल, मदन मीना, परमानंद सुमन, पार्षद लोकेश नामा, राकेश बैरवा, प्रकाश मीना, बिल्लू बाई, आदित्य नागर, मनोज शर्मा, आश्विन मंगल, जीतू विजयवर्गीय, पूर्व सरपंच तेजराज मीना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया और आगे भी समाज सेवा में सक्रिय रहने का संकल्प लिया।




