Categories लोड हो रही हैं...

बिजली बिल समाधान शिविर में 95 उपभोक्ताओं ने 10.88 लाख जमा

अकलेरा में बिजली बिल समाधान शिविर में 95 उपभोक्ताओं ने 10.88 लाख जमा कर समस्याओं का निस्तारण कराया, विवादित राशि 14 लाख थी।

भगवान सिंह अकलेरा28 March 2026
बिजली बिल समाधान शिविर में 95 उपभोक्ताओं ने 10.88 लाख जमा

उपखण्ड कार्यालय स्थित सहायक अभियंता परिसर में शनिवार को बिजली बिल समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिशासी अभियंता झालावाड़ पंकज सक्सेना स्वयं उपस्थित रहे और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं।

सहायक अभियंता देवेन्द्र गोदारा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं के रेगुलर, डीसी, पीडीसी, बिजली बिल और वीसीआर से संबंधित समस्याओं का समाधान करना था। उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान 95 उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिजली बिल जमा कराए, जिससे कुल 10.88 लाख रुपये की वसूली हुई। वहीं कुल विवादित राशि लगभग 14 लाख रुपये थी।

इस पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिली और बिजली विभाग को भी राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Aklera #Jhalawar #BijliBill #ElectricityDepartment #RajasthanNews #PublicService #BillSettlement #HindiNews #eNewsBharat #GovernmentCamp

बिजली बिल समाधान शिविर में 95 उपभोक्ताओं ने 10.88 लाख जमा | eNews Bharat