Categories लोड हो रही हैं...

Ajmer फसल विविधीकरण पायलट परियोजना में 200 किसान लाभान्वित हुए

अजमेर कृषि विज्ञान केंद्र में फसल विविधीकरण पायलट परियोजना के तहत 200 किसानों को उन्नत बीज एवं कृषि आदान वितरित कर प्रशिक्षण दिया गया है

सुरेश भदाला16 June 2026
Ajmer फसल विविधीकरण पायलट परियोजना में 200 किसान लाभान्वित हुए

अजमेर में फसल विविधीकरण पायलट परियोजना का आयोजन

अजमेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर जयपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा द्वारा संचालित अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत फसल विविधीकरण पायलट परियोजना का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 200 किसानों को बाजरा, मूंग, मूंगफली, ज्वार एवं ग्वार जैसी फसलों के उन्नत बीज एवं कृषि आदान वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पी. एस. चौहान ने किसानों को बीज एवं कृषि आदानों का वितरण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों, घटते प्राकृतिक संसाधनों और कृषि की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए फसल विविधीकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ विभिन्न फसलों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल बनाने की अपील की।

कृषि विज्ञान केंद्र अजमेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. डी. एस. भाटी ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को संसाधन-संरक्षण एवं जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और कृषि जोखिमों में कमी आए।

परियोजना प्रभारी डॉ. रामनिवास चौधरी ने कहा कि एकीकृत कृषि प्रणाली और फसल विविधीकरण किसानों के लिए जोखिम प्रबंधन का प्रभावी माध्यम है, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और आय में स्थिरता आती है।

शस्य वैज्ञानिक डॉ. मालू राम यादव ने किसानों को बाजरा, मूंग, मूंगफली, ज्वार एवं ग्वार की उन्नत उत्पादन तकनीक, बीजोपचार, पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अजमेर के प्रभारी डॉ. रामाकांत शर्मा ने भी किसानों को नवीन तकनीकों और अनुसंधान आधारित कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कच्छावा सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AjmerNews #RajasthanAgriculture #FasalDiversification #KrishiVikas #KVKAjmer #FarmerScheme #SeedDistribution #AgricultureNews #RajasthanNews #BreakingNews #eNewsBharat

Ajmer फसल विविधीकरण पायलट परियोजना में 200 किसान लाभान्वित हुए | eNews Bharat