Categories लोड हो रही हैं...

अजीत मेहता ने मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया

टोंक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का 51 किलो माला, साफा और तलवार से भव्य स्वागत किया।

केशव राज सैन6 April 2026
अजीत मेहता ने मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का नेशनल हाईवे पर कोटा जाते समय भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्हें इक्यावन किलो की माला, साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

कार्यक्रम में श्याम लाल जैन, गणेश माहुर, महेंद्र चौधरी, खेमराज मीणा, गुड्डू चावला, विष्णु चावला, विजय चावला, गौरव चारण, शिवराज चावला, नरेंद्र अजमेरा, महावीर शर्मा, सत्यनारायण सैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब राज्यसभा चुनाव में अजीत सिंह मेहता के नाम को लेकर सवाल पूछा गया, तो प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि अजीत सिंह मेहता एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं और देश सेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा

इसके अलावा मदन राठौड़ ने कहा कि उन्होंने छोटू सिंह रावणा के धार्मिक आयोजन में भी भाग लिया था, जहां उनके भजनों में राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली।

इस आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में राजनीतिक माहौल के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TonkNews #AjitSinghMehta #MadanRathore #BJP #RajasthanPolitics #PoliticalNews #RajyaSabha #BJPWorkers #IndiaPolitics #eNewsBharat

अजीत मेहता ने मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया | eNews Bharat