Categories लोड हो रही हैं...

विधायक से मारपीट आरोप में AEN जमानत पर रिहा

श्रीगंगानगर में विधायक से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार AEN जगनलाल बेरवा और दो कर्मचारी जमानत पर रिहा, दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप।

साहब राम2 May 2026
विधायक से मारपीट आरोप में AEN जमानत पर रिहा

श्रीगंगानगर के विधायक जयदीप बिहाणी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार RUIDP के AEN जगनलाल बेरवा एवं L&T के दो कर्मचारियों को उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, AEN जगनलाल बेरवा की आंख में चोट आई हुई है। बेरवा ने बताया कि विधायक जयदीप बिहाणी ने उन्हें विधायक सेवा केंद्र में मीटिंग के लिए बुलाया था। जब उनसे विधायक के साथ मारपीट के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की।

AEN बेरवा के अनुसार, वे अपने L&T के दो साथियों के साथ बैठक के लिए पहुंचे थे, जहां उनके साथ ही मारपीट की गई। वहीं, उनके वकील कृषण कुमार ने बताया कि विधायक द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों में विधायक को चोट के कोई निशान नहीं हैं, जबकि AEN बेरवा के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं।

इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #JaideepBihani #JaganlalBerwa #RajasthanNews #PoliticalNews #AENCase #BreakingNews #eNewsBharat

विधायक से मारपीट आरोप में AEN जमानत पर रिहा | eNews Bharat