Categories लोड हो रही हैं...

अधिक मास में ब्राह्मण भोज कर लिया आशीर्वाद और पुण्य

मकराना में महिलाओं ने अधिक मास के अवसर पर ब्राह्मण भोज, दान-पुण्य और भजन-कीर्तन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

लक्ष्मण सिंह मैढ़9 June 2026
अधिक मास में ब्राह्मण भोज कर लिया आशीर्वाद और पुण्य

अधिक मास में ब्राह्मणों को कराया भोजन, दिया उपहार और लिया आशीर्वाद

सनातन धर्म में अटूट आस्था और विश्वास के साथ महिलाओं ने अधिक मास के अवसर पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए रांदड़ भवन, मकराना में सामूहिक रूप से उजरना कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन करवाया गया, उपहार भेंट किए गए तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर परिवार की सुख-समृद्धि, मंगलमय जीवन और कल्याण की कामना की। महिलाओं ने बताया कि अधिक मास प्रत्येक तीन वर्ष बाद आता है और इस अवधि में किए गए नामजप, सत्संग, सत्सेवा, त्याग तथा दान-पुण्य का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

उन्होंने बताया कि इस पवित्र काल में किए गए दान का पुण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है। भारतीय संस्कृति में धनदान, अन्नदान, वस्त्रदान और ज्ञानदान जैसे दान कार्यों को विशेष महत्व दिया गया है। धर्मग्रंथों में दान को पापों का नाश करने वाला और पुण्य प्रदान करने वाला बताया गया है।

महिलाओं ने कहा कि धर्मशास्त्रों के अनुसार सद्भावना से किया गया अन्नदान व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है तथा ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का माध्यम बनता है। अन्नदान को श्रेष्ठ दानों में से एक माना गया है।

कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर समाज और परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सोनू मानधनिया, ममता हुरकट, संगीता लड्ढा, संगीता सोनी, संपत्ति देवी, अमिता माली सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#AdhikMaas #BrahmanBhoj #SanatanDharma #MakranaNews #ReligiousEvent #Annadan #DharmikKaryakram #BhajanKirtan #HinduTradition #Spirituality #WomenParticipation #RajasthanNews #Charity #Punya #Faith #CulturalNews #LocalNews #eNewsBharat #TrendingNews #IndiaNews

अधिक मास में ब्राह्मण भोज कर लिया आशीर्वाद और पुण्य | eNews Bharat