अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू ने विभागीय निर्देशों के तहत ग्राम पंचायत छाण बास सूर्या के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नयागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मिड डे मील ग्रहण किया, जो निर्धारित मीनू के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया।
इसके बाद कक्षावार विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई, जो संतोषजनक रही। विद्यालय में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होने पर प्रधानाध्यापक रामलाल पंवार सहित स्टाफ की सराहना की गई।
इसके पश्चात साहू ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छाण बास सूर्या का भी निरीक्षण किया, जहां शिक्षण कार्य अनुशासित ढंग से संचालित मिला। उन्होंने विद्यार्थियों को एकत्रित कर शिक्षा में नवाचार, प्रभावी शिक्षण विधियों व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया।
इससे पूर्व उन्होंने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरवास व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेकमाबाद का भी दौरा कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तथा नामांकन वृद्धि के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




