Categories लोड हो रही हैं...

एसीजेएम सरिता कयाथ ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

टोडारायसिंह न्यायालय में एसीजेएम सरिता कयाथ ने पदभार ग्रहण किया। अभिभाषक संघ ने स्वागत किया और बार-बेंच समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

उमाशंकर शर्मा27 May 2026
एसीजेएम सरिता कयाथ ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के पद पर सरिता कयाथ ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर अभिभाषक संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई मजिस्ट्रेट का स्वागत किया तथा न्यायालय परिवार से परिचय करवाया। कार्यक्रम में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई।

नवनियुक्त एसीजेएम सरिता कयाथ ने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के आपसी सहयोग और सामंजस्य से ही न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश गंगवाल, पूर्व बार अध्यक्ष अनुराग शर्मा, गोपाललाल जाट, रणजीत सिंह, रवि सोगानी, सतीश जैन, भंवर गुर्जर, राजेंद्र पारीक, दीपक जैन, बलराम चौपड़ा, रामा सैनी, मनीषा, सीताराम मोदीवाल, जावेद अहमद, राजेंद्र नागर, विलियम जैन, रामगोपाल नागर, देवकीनंदन सैनी, रामप्रसाद धायल, रंजीत पूनिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNews Bharat के साथ जुड़े रहें।

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNews Bharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ACJM #SaritaKayath #TodaraisinghNews #CourtNews #BarAssociation #JudiciaryNews #RajasthanNews #TonkNews #AdministrativeNews #LegalNews #AdvocateAssociation #eNewsBharat #CourtUpdate #JusticeSystem #LocalNews