Categories लोड हो रही हैं...

ABVP ने 4th-6th सेमेस्टर परीक्षा पोर्टल शीघ्र शुरू करने की मांग

ABVP झालावाड़ ने 4th एवं 6th सेमेस्टर परीक्षा आवेदन पोर्टल जल्द शुरू करने की मांग उठाई। छात्रों की परेशानी को देखते हुए ज्ञापन सौंपा।

आयुष गुप्ता19 June 2026
ABVP ने 4th-6th सेमेस्टर परीक्षा पोर्टल शीघ्र शुरू करने की मांग

ABVP ने उठाई छात्रों की आवाज, 4th एवं 6th सेमेस्टर परीक्षा आवेदन पोर्टल शीघ्र शुरू करने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झालावाड़ द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झालावाड़ के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर स्नातक चतुर्थ एवं षष्ठ सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पोर्टल को जल्द शुरू करवाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि कोटा विश्वविद्यालय ने 18 जून 2026 से सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए हैं, लेकिन स्नातक 4th एवं 6th सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए अब तक परीक्षा आवेदन पोर्टल शुरू नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थियों में भ्रम और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

ABVP पदाधिकारियों ने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि निकट होने के कारण विद्यार्थियों के पास समय बहुत कम बचा है। यदि पोर्टल शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो अनेक विद्यार्थियों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर 4th एवं 6th सेमेस्टर का परीक्षा आवेदन पोर्टल तत्काल प्रभाव से शुरू करवाया जाए।

ABVP ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो परिषद छात्र हित में आगे भी आवश्यक कदम उठाएगी। परिषद ने दोहराया कि वह सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ABVP #JhalawarNews #KotaUniversity #SemesterExam2026 #ExamPortal #StudentNews #CollegeNews #RajasthanNews #EducationNews #ABVPJhalawar #UniversityExam #eNewsBharat

ABVP ने 4th-6th सेमेस्टर परीक्षा पोर्टल शीघ्र शुरू करने की मांग | eNews Bharat