अभिजीत दीपके शुरू करेंगे 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान, युवाओं से CJP से जुड़ने की अपील
छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से एक नए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों, खासकर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना बताया गया है।
सितंबर से शुरू होगा अभियान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने बताया कि 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान सितंबर से पूरे देश में शुरू किया जाएगा। इसके तहत CJP विभिन्न राज्यों में लोगों के बीच पहुंचकर बेरोजगारी, शिक्षा, सरकारी संस्थानों में भरोसे और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राय जुटाएगी। पार्टी ने युवाओं से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने की भी अपील की है।
फिलहाल चुनाव नहीं लड़ेगी CJP
दीपके ने स्पष्ट किया कि CJP का फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन एक जनदबाव समूह (Public Pressure Group) के रूप में काम करेगा और जनता के मुद्दों को सरकार तथा संबंधित संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
घर के बाहर दो युवकों का प्रदर्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अन्य घटनाक्रम में दो युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संगठन की दिशा और नेतृत्व को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि इस विरोध प्रदर्शन से किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हुई।




