अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मकराना नगर का नगर अभ्यास वर्ग बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाग संयोजक विशाल गर्ग का प्रवास रहा, जिन्होंने परिषद की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
अभ्यास वर्ग के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए किशोर सिंह शेखावत को नगर अध्यक्ष तथा खेमचंद मेघवाल को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। किशोर सिंह शेखावत इससे पूर्व भी नगर अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं, जबकि खेमचंद मेघवाल राजकीय महाविद्यालय मकराना के इकाई अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य विष्णु सिंह मकराना ने आगामी नगर कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर जानकारी दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशीष महेश्वरी, पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य विष्णु सिंह मकराना, भाग संयोजक विशाल गर्ग, नगर अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, नगर मंत्री खेमचंद मेघवाल, आशीष टेलर, पूजा कंवर, संजू देवी, मोनिका सैनी, आलोक कुमार, महेश प्रजापत, सुरेंद्र, इंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




