Categories लोड हो रही हैं...

आंधी में 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़

आंधी क्षेत्र के साधाली हनुमान मंदिर में 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

सत्यनारायण शर्मा डूबू11 June 2026
आंधी में 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़

आंधी क्षेत्र में साधाली हनुमान जी महाराज मंदिर, थौलाई में चल रहे 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह महायज्ञ 9 जून 2026 से प्रारंभ हुआ है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर कनक बिहारी चरणानुरागी एवं सियारामदास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा वाचन द्वाराचार्य स्वामी वेणुगोपाल शरण देवाचार्य के श्रीमुख से किया जा रहा है।

कथा के द्वितीय दिवस में नारद जी के पूर्व जन्म, श्रीकृष्ण द्वारा गर्भस्थ परीक्षित की रक्षा, परीक्षित जन्म, कलियुग निग्रह, श्रृंगी ऋषि द्वारा राजा परीक्षित को श्राप तथा श्रीमद्भागवत कथा के आरंभ सहित कई पौराणिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मानव जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यज्ञाचार्य शास्त्री सत्यनारायण इन्दोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून 2026 को 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का समापन एवं श्रीराम परिवार विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 5 लाख आहुतियां यज्ञ में अर्पित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन समिति में महेश कुमार जांगिड़, मोहनलाल गुर्जर, रामनारायण चेची, अशोक कुमार व्यास, सुमेर सिंह फागणा, गिरिराज तंवर, सत्यनारायण मीणा, राजेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, गिर्राज गुर्जर, गजानंद शर्मा, सरपंच रामस्वरूप मीणा, रामअवतार मीणा टोलुपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही जमवारामगढ़ व आंधी थाना पुलिस द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShriRamMahayagya #AandhiNews #SadhaliHanuman #BhagwatKatha #121KundiyaYagya #JaipurRural #ReligiousEvent #HinduFestival #Yagya #TempleNews #RajasthanNews #SpiritualEvent #DevotionalNews #EnewsBharat #BreakingNews

आंधी में 121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ | eNews Bharat