Categories लोड हो रही हैं...

आंधी पुलिस थाने में होली मिलन समारोह, डीजे पर झूमे पुलिसकर्मी

आंधी पुलिस थाने में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जहां पुलिसकर्मियों ने डीजे पर नाचते हुए एक-दूसरे को तिलक लगाकर सूखी होली मनाने का संदेश दिया।

Enews Bharat6 March 2026
आंधी पुलिस थाने में होली मिलन समारोह, डीजे पर झूमे पुलिसकर्मी

आंधी पुलिस थाने में होली मिलन समारोह, डीजे की धुन पर झूमे पुलिसकर्मी

आंधी (सत्यनारायण शर्मा)। आंधी पुलिस थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ रंगों के त्योहार होली को मनाया।

समारोह के दौरान डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरकते नजर आए और एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान आंधी थाना प्रशिक्षु नीरज गुप्ता भी पुलिसकर्मियों के साथ इस रंगारंग आयोजन में शामिल हुए और सभी को होली की बधाई दी।

बताया गया कि धूलंडी के दिन पुलिसकर्मी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त पर तैनात थे, इसलिए उस दिन होली का त्योहार नहीं मना सके। इसी कारण बाद में थाना परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित कर सभी ने मिलकर उत्सव की खुशियां बांटी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से पानी की बचत करने का संदेश देते हुए सूखी होली मनाने की अपील भी की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#HoliMilan #AandhiPolice #RajasthanPolice #HoliCelebration #JaipurRuralNews #PoliceEvent #Holi2026 #RajasthanNews #FestivalNews #eNewsBharat

आंधी पुलिस थाने में होली मिलन समारोह, डीजे पर झूमे पुलिसकर्मी | eNews Bharat