Categories लोड हो रही हैं...

84 खंभों की छतरी पर विशेष योग सत्र आयोजित हुआ

बूंदी की ऐतिहासिक 84 खंभों की छतरी पर विशेष हेरिटेज योग सत्र आयोजित हुआ, जिसमें योगासन, प्राणायाम और ध्यान के जरिए स्वास्थ्य संदेश दिया गया।

रवि गौतम17 June 2026
84 खंभों की छतरी पर विशेष योग सत्र आयोजित हुआ

84 खंभों की छतरी पर विशेष योग सत्र, ऐतिहासिक योग सत्र में दिखाया उत्साह

जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के मार्गदर्शन में विश्वविख्यात ऐतिहासिक धरोहर 84 खंभों की छतरी पर विशेष हेरिटेज योग सत्र का आयोजन किया गया।

योग दिवस सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य योग को भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन स्थलों से जोड़ते हुए जन-जन तक पहुंचाना है। ऐतिहासिक स्मारकों पर योग गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य और संस्कृति दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीजी योगशाला के निदेशक एवं योग गुरु दीपक गुर्जर के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। 84 खंभों की छतरी की मनोहारी एवं आध्यात्मिक आभा के बीच प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

योगाभ्यास के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाने तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में परिवार सहित भाग लेने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भूपेन्द्र योगी, शक्ति तोषनीवाल, शिखर पंचोली, विशाल गुर्जर, प्रांशु सिंह गहलोत, चांदनी वरयानी, सरला कुशवाह, महिमा शर्मा, पूजा खत्री, रविन्द्र गुर्जर, पंकज पारीक, सुधा चौधरी एवं चारु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

यह आयोजन योग, स्वास्थ्य, संस्कृति और पर्यटन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसमें लोगों ने ऐतिहासिक धरोहर के बीच योग के महत्व को समझा और अपनाने का संदेश दिया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #YogaSession #InternationalYogaDay #84KhambonKiChhatri #HeritageYoga #YogaForHealth #RajasthanNews #AyurvedaDepartment #YogaCampaign #BundiTourism #eNewsBharat #YogaDay2026

84 खंभों की छतरी पर विशेष योग सत्र आयोजित हुआ | eNews Bharat