Categories लोड हो रही हैं...

731वें उर्स का समापन, महफिल-ए-समा में झूमे लाखों जायरीन

गागरोन शरीफ में 731वें तीन दिवसीय उर्स का कुल की रस्म के साथ समापन हुआ, जहां महफिल-ए-समा में लाखों जायरीन शामिल हुए।

आयुष गुप्ता20 June 2026
731वें उर्स का समापन, महफिल-ए-समा में झूमे लाखों जायरीन

731वें उर्स का समापन, महफिल-ए-समा में झूमे लाखों जायरीन

हजरत ख्वाजा हमीदुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह मिठ्ठे महावली सरकार के आस्ताने पर आयोजित 731वें तीन दिवसीय उर्स का समापन कुल की रस्म के साथ हुआ। उर्स के तीसरे दिन बाद नमाज-ए-इशा गागरोन शरीफ में भव्य महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए लाखों जायरीनों ने भाग लिया।

महफिल में देश के प्रसिद्ध कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उत्तर प्रदेश से आए मशहूर कव्वाल शब्बू शादाब साबरी ने “तू जहां भी है तुझे देख रही हैं आंखें..” और “मदीने से बुलावा आ रहा है..” जैसी सूफियाना प्रस्तुतियों से जायरीनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अलावा प्रसिद्ध कव्वाल दानिश मोहनीश साबरी, सरफराज अनवर साबरी, शाहीन साबरी रामपुर सहित कई नामचीन कलाकारों ने सूफियाना कलाम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। कव्वालों की दिलकश प्रस्तुतियों पर महफिल में मौजूद सूफी, हजरात और जायरीन देर रात तक झूमते रहे।

महफिल-ए-समा का संचालन गागरोन शहर काजी फालक अली गागरोनी एवं शायर जाकिर खान जाकिर ने किया। तीन दिवसीय उर्स के सफल आयोजन के साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल में कुल की रस्म अदा कर उर्स का समापन किया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#GagronSharif #Urs2026 #731stUrs #MahfilESama #SufiMusic #JhalawarNews #RajasthanNews #KhawajaHameeduddinChishti #QawwaliNight #eNewsBharat