Categories लोड हो रही हैं...

32 हैड में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए अभियान

खाजूवाला के 32 हैड में गौ सेवा युवा संगठन ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे व चुगा पात्र लगाकर सेवा अभियान चलाया।

श्रीराम चौहान11 June 2026
32 हैड में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए अभियान

सीमावर्ती क्षेत्र 32 हैड में गौ सेवा युवा संगठन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे और चुगा पात्र लगाए गए।

नौतपा की तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच संगठन के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर परिंडों में स्वच्छ एवं ठंडा पानी भरा तथा चुगा पात्रों में दाना डालकर पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की।

यह पहल पक्षियों को राहत पहुंचाने और जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। संगठन पिछले चार वर्षों से गौ सेवा, जीव दया और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

संगठन द्वारा समय-समय पर बेसहारा गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था, घायल पशुओं का उपचार, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य किए जाते हैं। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी संगठन के सदस्य करते हैं।

सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूखने से पक्षियों और अन्य जीवों के सामने भोजन व पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास परिंडे और चुगा पात्र लगाकर इस सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए।

संगठन ने “जीव दया पालनी, रूंख लीलो नहीं घावै” के संदेश के साथ इस अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया और आमजन से इसमें सहयोग की अपील की।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Khajuwala #32Head #ParindaCampaign #BirdsProtection #GaushalaSeva #EnvironmentProtection #JeevDaya #RajasthanNews #SocialWork #SummerRelief #AnimalCare #LocalNews #BikanerNews #EnewsBharat #HindiNews

32 हैड में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए अभियान | eNews Bharat