उपखंड क्षेत्र की पादड़ा की ढाणी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दीवार पर तारबंदी के लिए खंभा खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान खंभे का संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।
खंभे के विद्युत लाइन से संपर्क में आते ही वहां कार्य कर रहे चार लोगों को करंट लग गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपजिला अस्पताल मकराना पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बन्ना राम पुत्र कानाराम नायक निवासी मोरेड को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में श्रवण नायक पुत्र छोटूराम निवासी बिदियाद, शंकर राम पुत्र जगदीश नायक निवासी मोरेड तथा रामेश्वर लाल पुत्र मोलाराम निवासी बिल्लू घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस थाने में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




