ePaper
foreign job fraud

foreign job fraud: विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, जोधपुर दंपति को विदेश जेल और बंधक बनाकर रखा

जोधपुर, संवाददाता: कपिल सांखला

 

foreign job fraud का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस घटना ने अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले गिरोहों और तथाकथित एजेंटों की अमानवीय कार्यशैली को उजागर कर दिया है। पीड़ित दंपति को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर न केवल लाखों रुपये ठगे गए, बल्कि उन्हें विदेशों में भूखे-प्यासे रहना पड़ा और जेल तक जाना पड़ा।

 

डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने का झांसा

एफआईआर के अनुसार, आदेश्वर नगर निवासी पूनम प्रजापत और उनके पति संजीव कुमार विदेश में नौकरी करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात डीडवाना निवासी ईशा अग्रवाल और बाबूलाल पंवार से हुई। आरोपियों ने foreign job fraud को अंजाम देते हुए पहले अमेरिका और जापान में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 21 लाख रुपये की मांग की।

 

अमेरिका-जापान का सपना, हकीकत बैंकॉक-मकाऊ

शुरुआत में 50 हजार रुपये एडवांस लिए गए। बाद में यह कहकर योजना बदली गई कि अमेरिका में अनिश्चितता है और कोरिया या जापान भेजा जाएगा।26 मई 2025 को दंपति को दिल्ली बुलाया गया, जहां उनसे 4 हजार यूएस डॉलर एक्सचेंज करवाए गए और एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।

 

विदेशों में भूख, प्रताड़ना और जेल

28 मई 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पर दंपति को सीधे कोरिया के बजाय बैंकॉक का टिकट थमा दिया गया। वहां इमिग्रेशन ने उन्हें रोक लिया और आरोपियों ने 3 लाख रुपये भेजने पर ही एंट्री मिलने की बात कही। foreign job fraud के इस जाल में फंसे दंपति को बैंकॉक और फिर मकाऊ में भी इसी तरह पैसे देने पड़े और अपने खर्च पर भूखे-प्यासे दिन गुजारने पड़े।

 

कोरिया में हिरासत और भारत डिपोर्ट

2 जून 2025 को मकाऊ और हांगकांग होते हुए दंपति कोरिया के जेजू एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चार दिन तक जेल में रखा गया।आरोपियों ने वकील कराने के नाम पर भी 25 हजार रुपये ऐंठ लिए, लेकिन कोई मदद नहीं की गई। अंततः दंपति को भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

 

दुबई में दोबारा ठगी और बंधक बनाया

भारत लौटने के बाद आरोपियों ने माफी मांगते हुए दुबई में पक्की नौकरी दिलाने का नया झांसा दिया। वहां पहुंचते ही 2 लाख नकद और 6 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। foreign job fraud की पराकाष्ठा तब हुई, जब दुबई में 15 दिन तक दंपति को बंधक बनाकर रखा गया, पासपोर्ट छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

 

जान से मारने की धमकी का आरोप

किसी तरह मौका पाकर दंपति अपने पासपोर्ट हासिल कर भारत लौटे। भारत आने के बाद जब 13.75 लाख रुपये वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने उल्टे 10 लाख रुपये की और मांग कर दी। धमकी मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से इस्तगासा पेश किया।

 

कोर्ट के जरिए दर्ज हुआ मामला

कोर्ट के आदेश पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने आरोपी ईशा अग्रवाल और बाबूलाल पंवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। foreign job fraud का यह मामला आमजन के लिए एक कड़ी चेतावनी है कि अवैध एजेंटों और डंकी रूट के झांसे में आना जानलेवा साबित हो सकता है।

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे  लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat

#ForeignJobFraud #JobScam #DunkiRoute #OverseasScam #JodhpurNews #FraudAlert #CrimeNews #PublicWarning #enewsbharat #enewsrajasthan

Spread the love

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और केएल राहुल को शुभमन गिल की जगह कप्तान नियुक्त...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat