कोटा, संवाददाता: तेजपाल सिंह बग्गा
कोटा और पूरे हाड़ौती क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। 2 से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस ट्रैवल मार्ट के माध्यम से हाड़ौती की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देश-विदेश के पर्यटन जगत के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोटा को केवल शिक्षा नगरी तक सीमित न रखकर पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।
जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक
kota hadoti travel mart की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों, होटल फेडरेशन और टूरिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यह आयोजन कोटा और हाड़ौती की पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है, जिसे पूरी गंभीरता से सफल बनाना होगा। उन्होंने पर्यटन विभाग, कोटा विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
शहर की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश
kota hadoti travel mart के दौरान बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत को लेकर जिला कलेक्टर ने शहर के एंट्री पॉइंट की सड़कों को दुरुस्त करने और साइनेज बोर्ड व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि आगंतुकों को शहर में प्रवेश करते ही सकारात्मक अनुभव मिले। उन्होंने रिसेप्शन काउंटर और कंट्रोल रूम बनाने, यातायात पुलिस को सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था व पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने, केईडीएल को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, नगर निगम को सफाई और प्रतिदिन कचरा उठाने तथा अग्निशमन विभाग को सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए।
देशभर से आएंगे टूर ऑपरेटर्स
होटल फेडरेशन राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जयपुर के बाद कोटा राजस्थान का दूसरा शहर है, जहां इस स्तर का ऐतिहासिक ट्रैवल मार्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न शहरों से 300 से अधिक टूर ऑपरेटर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। आगंतुकों के ठहरने, यात्रा, बी-टू-बी मीटिंग और रजिस्ट्रेशन की समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्हें कोटा रिवर फ्रंट सहित हाड़ौती के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
उद्घाटन और प्रमुख अतिथि
kota hadoti travel mart का औपचारिक उद्घाटन 2 जनवरी को रिवर फ्रंट स्थित शौर्य चौक पर होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर हाड़ौती के स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
हाड़ौती पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
3 जनवरी को चंबल सफारी और बी-टू-बी मीटिंग आयोजित होंगी, जबकि 4 जनवरी को समापन समारोह होगा, जिसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। हाड़ौती को पर्यटन की दृष्टि से एक अलग पहचान मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल कोटा बल्कि बूंदी, झालावाड़ और बारां जैसे जिलों के पर्यटन को भी नई दिशा देगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-विदेश की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:
Instagram:
https://instagram.com/enewsbharat
Facebook:
https://facebook.com/enewsbharat
YouTube (Subscribe):
https://youtube.com/@enewsbharat
X (Twitter):
https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे देश-विदेश की लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#enewsbharat #enewsrajasthan #KotaHadotiTravelMart #KotaTourism #HadotiTourism #RajasthanNews





