ePaper
सुशासन पखवाड़ा

सुशासन पखवाड़ा: सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कवाई में भाजपा मंडल बैठक, 18–19 दिसंबर को निकलेगी विकास रथयात्रा

बारां, संवाददाता: गजेंद्र गौतम 

 

राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को कवाई क्षेत्र स्थित शिव शांति आश्रम में भाजपा कवाई मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रथयात्रा की तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया और कार्ययोजना तय की गई।

 

विकास, जनकल्याण और सुशासन का संदेश पहुंचेगा घर-घर

भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा ने कहा कि प्रस्तावित रथयात्रा का उद्देश्य केवल सरकार की योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना भी है। रथयात्रा के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

 

18 और 19 दिसंबर को कवाई मंडल क्षेत्र में रथयात्रा

विधानसभा सह संयोजक आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि कवाई मंडल क्षेत्र में रथयात्रा का प्रवास 18 एवं 19 दिसंबर को रहेगा। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से रथयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

सरकार ने हर वर्ग के लिए किए उल्लेखनीय कार्य

मंडल प्रतिनिधि राधेश्याम सिरोहिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, शोषित और वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सुशासन और पारदर्शिता सरकार की प्राथमिकता रही है।

 

रथयात्रा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित

रथयात्रा प्रभारी प्रदीप नागर ने बताया कि— 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे रथयात्रा की शुरुआत केरवालिया पंचायत मुख्यालय से होगी। विधायक राधेश्याम बैरवा एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रथयात्रा ननावता, मोठपुर, कासमपुर, बरावदी, कुंडी होते हुए मुसई गुजरान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

 

दूसरे दिन कई पंचायतों में पहुंचेगी रथयात्रा

19 दिसंबर को रथयात्रा कवाई, गोवर्धनपुरा, हाथी दिलोद, खरखड़ा और रामलोथान पंचायत मुख्यालयों में पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन रथयात्रा में शामिल होंगे।

 

बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

बैठक में सत्यनारायण मित्तल, भूपेश मंगल, प्रदीप नागर, आशीष शर्मा, चंचल नागर, सुदर्शन शर्मा, जयप्रकाश मित्तल, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णु चक्रधारी, अजय शर्मा, प्रदीप सोनी, राजेंद्र सुमन, महावीर, रामस्वरूप सहरीया, मांगीलाल, कालू, संजय, देवीशंकर, योगेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

 राजनीतिक खबरों , क्रिकेट, स्पोर्ट्स और देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करना न भूलें:

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे  लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश के जीएसटी फ़्रौड ,सूचनाओ ,स्पोर्ट्स  सभी बड़ी घटनाओं की पल–पल की खबरें पाने के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको सबसे तेज़ और सटीक खबरें पहुंचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat  

 

#BJP_RathYatra #RajasthanGovernment #KawaiNews #DevelopmentAndGovernance #BJPMeeting #enewsrajasthan #enewsbharat

Spread the love

टोंक, संवाददाता: केशव    टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम ने एक बड़े Cyber Fraud Case का खुलासा किया है, जिसमें शातिर ठग द्वारा 65 लाख रुपए से अधिक की...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat