ePaper

Breaking News

WhatsApp Image 2025 11 01 at 4.53.42 PM

टोडारायसिंह से सैकड़ों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन को रवाना, जयकारों से गूंजा नगर

टोडारायसिंह (टोंक):देवउठनी एकादशी और श्री श्याम बाबा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टोडारायसिंह नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।सैकड़ों श्याम भक्त बसों के जरिए खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा नगर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।बसों में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भाग लिया। महिलाएं मंगल गीत गाती हुईं, और श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों के साथ यात्रा करते हुए रवाना हुए।

 

हर माह जाती हैं बसें खाटू श्याम दर्शन के लिए

श्री श्याम परिवार टोडारायसिंह के वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप गुप्ता ने जानकारी दी कि टोडारायसिंह से हर माह की शुक्ल पक्ष की ग्यारस (एकादशी) को खाटू श्याम धाम के लिए बसें रवाना होती हैं।उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत वर्षों पहले भक्तों की आस्था और प्रेम से हुई थी, और अब यह यात्रा एक परंपरा का रूप ले चुकी है।भक्तजन श्रद्धा और उल्लास के साथ हर महीने श्याम बाबा के दरबार में हाज़िरी लगाते हैं।

 

भोजन प्रसादी और सेवा कार्य

गुप्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान बालाजी मंदिर टोडारायसिंह में सभी श्याम भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाती है।इसके अलावा शाम को कोटपुतली धर्मशाला में भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया जाता है।इस यात्रा में सेवा भारती समिति और श्री श्याम परिवार के कार्यकर्ता मिलकर भोजन, पानी और यात्रा व्यवस्था का ध्यान रखते हैं।

 

भक्ति और उल्लास का संगम

टोडारायसिंह से रवाना हुई बसों में भक्ति का माहौल चरम पर था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, जबकि युवा और बच्चे “श्याम बाबा की जय” के नारों से बसों को गूंजा रहे थे।श्रद्धालुओं ने कहा कि देवउठनी एकादशी का दिन ईश्वर की पूजा-अर्चना और सेवा का प्रतीक है, और खाटू श्याम के दरबार में दर्शन करना जीवन का सौभाग्य है।

 

कार्यक्रम में मौजूद रहे अनेक श्रद्धालु

इस अवसर पर अध्यक्ष हनुमान सिंघल, पार्षद लवकुश वर्मा, सेवा भारती समिति अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, मनोज कुमार अग्रवाल डबली, पवन अग्रवाल, दिनेश साहू, आयुष गौड़, राहुल जैन बिट्टू, गुलाब वर्मा सहित कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने यात्रा की सफलता और भक्तों की सुरक्षित यात्रा के लिए खाटू श्याम बाबा से मंगलकामना की।

 

संवाददाता_उमाशंकर शर्मा

 

#Todaraisingh #KhatuShyamDham #DevUthaniEkadashi #ShyamBhaktYatra #TonkNews #RajasthanReligiousNews #JaiShreeShyam #KhatuDarshan

 

Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले आज ipl mini auction का आयोजन किया जा रहा है। इस मिनी ऑक्शन के जरिए फ्रेंचाइजी अपनी टीम की कमजोरियों को...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat