कोटा, संवाददाता: तेजपाल सिंह बग्गा
आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की संवेदनशील वातावरण में सुनवाई तथा यथासंभव त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में दादाबाड़ी स्थित सनातन मंदिर हॉल में आयोजित Urban Jansampark Kota कार्यक्रम में कुल 55 परिवाद प्राप्त हुए। इसके साथ ही प्री-कैम्प में प्राप्त 10 परिवादों की भी जनसंपर्क कार्यक्रम में सुनवाई की गई। इस प्रकार कुल 65 परिवादों पर विचार किया गया।
दादाबाड़ी में आयोजित शहरी जनसंपर्क कार्यक्रम
Urban Jansampark Kota कार्यक्रम का आयोजन कोटा शहर के दादाबाड़ी स्थित सनातन मंदिर हॉल में किया गया, जहां दादाबाड़ी एवं आसपास के शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे।
जिला कलेक्टर द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई
जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया ने शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की परिवेदनाएं व्यक्तिगत रूप से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को यथासंभव त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
नाली, कचरा और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें
Urban Jansampark Kota कार्यक्रम में दादाबाड़ी छोटा चौराहा निवासी पुरुषोत्तम माहेश्वरी ने अपने क्षेत्र में नाली निर्माण करवाने की मांग रखी। शास्त्रीनगर, दादाबाड़ी निवासी संतोष कुमार ने उनके घर के पास स्थित खाली प्लॉट में कचरा एकत्र होने और बदबू फैलने की शिकायत की। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित प्लॉट मालिक को नोटिस देने एवं कचरा साफ करवाने के निर्देश दिए।
पेंशन और बुनियादी सुविधाओं के परिवाद
महावीर नगर तृतीय निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक भीमसेन ने अपनी पेंशन शीघ्र स्वीकृत करवाने की गुहार लगाई। इस पर जिला कलेक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाकर प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेने एवं समाधान के निर्देश दिए।
नगर निगम व केडीए को निर्देश
दादाबाड़ी गुरुद्वारे के पास सड़क पर ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। Urban Jansampark Kota कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों से नाली निर्माण, सीसी सड़क, खाली प्लॉट पर कचरा, मुख्य मार्गों पर ठेले-थड़ी अतिक्रमण तथा मकानों के पास से गुजर रहे बिजली तारों से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। इन सभी मामलों में निगम एवं केडीए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर का वक्तव्य
जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया ने कहा कि Urban Jansampark Kota कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी गईं और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन परिवादों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनका विवरण लेकर संबंधित अधिकारियों को फॉलोअप कर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों की उपस्थिति और कार्यवाही
Urban Jansampark Kota कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस आराधना चौहान, केडीए सचिव मुकेश चौधरी, नगर निगम उपायुक्त जवाहर जैन, भावना सिंह सहित केडीए, जेवीवीएनएल, केईडीएल, जलदाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पहले मंगलवार को आयोजित प्री-कैम्प में प्राप्त परिवादों की भी इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सुनवाई की गई। अपराह्न में ही सभी विभागीय अधिकारी सनातन मंदिर हॉल पहुंचकर परिवादियों की समस्याएं सुनते हुए विवरण तैयार करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है।
हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#UrbanJansamparkKota #KotaNews #DistrictCollector #PublicHearing #GoodGovernance #UrbanIssues #Administration #RajasthanNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan