बूंदी: के जेतसागर रोड स्थित जैन नास्याजी में इस बार शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम 7 अक्टूबर को होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आर्यिका संघ का सानिध्य
महोत्सव के लिए चौगान जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका सत्यमति माताजी और आर्यिका हेमश्री माताजी संसंघ का सानिध्य प्राप्त होगा। शनिवार को समाज के पदाधिकारियों ने महोत्सव के पंपलेट का विमोचन भी किया।
धार्मिक कार्यक्रम
महोत्सव संयोजक कपिल पाटनी और अरुण नौसंदा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे चौबीस भगवान के मंडल विधान पूजन से शुरू होगा।
-
शाम 4 बजे श्रीजी की शोभायात्रा नास्याजी से प्रारंभ होगी।
-
शोभायात्रा स्मृति कुंज से कलश भरकर वापिस नास्याजी पहुंचेगी।
-
इसके बाद पांडुशिला पर श्रीजी का अभिषेक होगा।
समाज के पदाधिकारी और सदस्य
कार्यक्रम के दौरान समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी, उपाध्यक्ष सुनील बाकलीवाल, जिनेश पाटनी, दिलीप बाकलीवाल, सुरेंद्र छाबड़ा, प्रद्युम्न पाटनी, ललित गंगवाल, दिनेश पाटनी, ओमप्रकाश बाकलीवाल और विजय पाटनी सहित अनेक समाजबंधु शामिल रहे।
बूंदी : संवाददाता रवि गौतम





