ePaper
विश्व यूनानी दिवस

विश्व यूनानी दिवस पर किडनी डिसऑर्डर्स पर राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन

 टोंक, संवाददाता: केशव राज सैन

टोंक में विश्व यूनानी दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी द्वारा कृषि ऑडिटोरियम में “मैनेजमेंट ऑफ किडनी डिसऑर्डर्स थ्रू एविडेंस बेस्ड यूनानी मेडिसिन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर यूनानी चिकित्सा की वैज्ञानिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की।

 

मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr. Sarvpalli Radhakrishnan Rajasthan Ayurved University के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ला रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यूनानी चिकित्सा केवल परंपरा नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुभव का संतुलित संगम है।उन्होंने जोर देकर कहा कि साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर यूनानी चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। शोध और नवाचार के माध्यम से इस पद्धति को आधुनिक चिकित्सा के समकक्ष स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान की ओर अग्रसर होने और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को अपनाने का आह्वान किया।

 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किडनी रोगों पर चर्चा

सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रोफेसर शब्बीर अहमद (आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज, नई दिल्ली) ने वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर यूनानी चिकित्सा द्वारा गुर्दा रोगों के उपचार पर विस्तृत व्याख्यान दिया।उन्होंने बताया कि यूनानी औषधियाँ और उपचार पद्धतियाँ आधुनिक शोधों द्वारा प्रमाणित हो रही हैं तथा किडनी रोगों के प्रबंधन में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने क्लीनिकल रिसर्च और केस स्टडी के उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को यूनानी चिकित्सा की व्यवहारिक उपयोगिता से अवगत कराया।

 

आयुष पद्धतियों के प्रति बढ़ता विश्वास

कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति समाज में विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं और चिकित्सा क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की उप-प्राचार्य डॉ. नाजिया शमशाद के स्वागत भाषण से हुई। मीडिया प्रभारी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि यूनानी फैकल्टी के डीन प्रोफेसर आजम अंसारी एवं पूर्व डीन प्रोफेसर गुलाम कुतुब चिश्ती सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार रखे।

 

सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरशाद खान को महाविद्यालय में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. फिरोज खान, डॉ. जीशान अली, डॉ. हिना जफर, डॉ. खतीब अहमद, मुश्ताक अहमद और डॉ. अमजद सैफी सहित कई शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य और संस्थान के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।सप्ताहभर आयोजित प्री-यूनानी डे गतिविधियों के विजेता छात्र-छात्राओं को भी मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सेमिनार का संचालन डॉ. मोहम्मद अकमल एवं डॉ. मुजीब खान ने किया।

 

प्राचार्य का आभार ज्ञापन

अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरशाद खान ने कहा कि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी, टोंक सदैव शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संगोष्ठी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. जावेद, डॉ. यूसरा कुरेशी, डॉ. अब्दुल रब, डॉ. शादमा इशरत, डॉ. मुनाजिर, डॉ. जोहरा जबीं, डॉ. दानिश, डॉ. कमरुल इस्लाम उस्मानी सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

 

Instagram:

https://instagram.com/enewsbharat

 

Facebook:

https://facebook.com/enewsbharat

 

YouTube (Subscribe):

https://youtube.com/@enewsbharat

 

 X (Twitter):

https://x.com/eNewsRajasthan

 

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

 

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें

देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

 

अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat

#WorldUnaniDay #UnaniMedicine #KidneyHealth #AYUSH #TonkNews #MedicalSeminar #EvidenceBasedMedicine #RajasthanNews

Spread the love

आज 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की आराधना के लिए शुभ माना गया है। सनातन धर्म में मान्यता है कि श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat