टोडारायसिंह, संवाददाता: उमाशंकर शर्मा
टोंक जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है।पहले मामले में नाबालिग पीड़िता के दुष्कर्म व अपहरण के प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी आरोपी मोनु नायक को गिरफ्तार किया गया।दूसरे मामले में थाना टीम ने अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे संजय गुर्जर को रंगे हाथों पकड़ा।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल के निर्देशन में, वृताधिकारी मालपुरा आशीष प्रजापत की सुपरविजन में की गई।थाना प्रभारी रामनारायण (सहायक उप निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
5000 रुपये के ईनामी आरोपी मोनु नायक की गिरफ्तारी
थाना टोडारायसिंह की टीम ने नाबालिग पीड़िता के साथ हुए अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे युवक मोनु नायक (उम्र 19 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी थली मोड़, थाना केकड़ी शहर (अजमेर) को गिरफ्तार किया।उसके खिलाफ थाना टोडारायसिंह में मुकदमा संख्या 148/2025, धारा 137(2) BNS एवं 16/17 POCSO Act के तहत मामला दर्ज था।
-
आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था
-
पुलिस ने उसके ऊपर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था
-
सटीक सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया
पुलिस आरोपी को आज न्यायालय में पेश करेगी। फिलहाल प्रकरण में आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।
अवैध देशी शराब ले जाते तस्कर संजय गुर्जर भी गिरफ्तार
इसी अभियान के दौरान थाना टोडारायसिंह पुलिस टीम ने 48 पच्चे अवैध देसी शराब ले जाते हुए आरोपी संजय गुर्जर (उम्र 31 वर्ष) पुत्र लालाराम, निवासी थडोली, को भी गिरफ्तार किया।उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 207/2025, धारा 19/54 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
-
पुलिस ने मौके से शराब के सभी पच्चे जब्त किए
-
आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया
-
अवैध शराब सप्लाई के नेटवर्क की जांच की जा रही है
पुलिस आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में भय का माहौल
लगातार हो रही कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि टोंक पुलिस—
-
दुष्कर्म,
-
अपहरण,
-
नाबालिगों के खिलाफ अपराध
सहित -
अवैध शराब के कारोबारी
पर विशेष निगरानी रखे हुए है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराध व अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।दोनों गिरफ्तारियाँ टोंक पुलिस की सक्रियता और निरंतर सख्त निगरानी का परिणाम हैं।दुष्कर्म के फरार आरोपी की गिरफ्तारी जहाँ पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है, वहीं अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाना समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत करता है।





