सवाई माधोपुर, संवाददाता: बृजेश त्रिवेदी
सवाई माधोपुर जिले में विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित ग्राम उत्थान शिविरों, संपर्क पोर्टल, आगामी बजट घोषणाओं, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
संपर्क पोर्टल और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर निर्देश
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित समाधान हो और तथ्यात्मक उत्तर समय पर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्रकरणों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से दर्ज की जाए और व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा करके सभी प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्राम उत्थान शिविर और बजट घोषणाओं की समीक्षा
बैठक में ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति की पालना रिपोर्ट नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने आगामी 11 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले बजट में जिले से संबंधित घोषणाओं को गंभीरता से नोट कर विभागों को पूर्व तैयारी करने और उन्हें शीघ्र क्रियान्वित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कस्टम हायरिंग सेंटर, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण, कौशल विकास कार्यक्रम और पीएमश्री विद्यालयों के मानकों की पूर्ति के लिए पूर्व तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया। कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने तथा किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित जीवन देने हेतु उड़ान योजना के तहत सैनेटरी नेपकीन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा
जिला कलक्टर ने जलदाय, विद्युत, नगर परिषद और अन्य विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह सुनिश्चित किया गया कि निर्माण कार्यों के दौरान बार-बार खुदाई की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समयबद्ध समीक्षा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यालयों में आगंतुक सुविधा और स्वच्छता
जिला कलक्टर ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों का निरीक्षण कर आगंतुकों के लिए छाया, स्वच्छ पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण और कार्यव्यवस्था में सुधार पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई हो और आगंतुकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।
जल जीवन मिशन और मौसमी योजनाओं की समीक्षा
बैठक में आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान रखते हुए जल जीवन मिशन, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और आमजन को लाभ समय पर मिले।
जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना
बैठक के दौरान संपर्क पोर्टल पर जिले के प्रभावी प्रकरण निस्तारण और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कलक्टर ने अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को आगामी समय में भी इसी कार्यसंस्कृति और तत्परता को बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसीईओ शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिसिंह मीना, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बीएस मीना, उप निदेशक कृषि खेमराज मीना, पीएमओ डॉ. तेजराम मीना, उप निदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदार और सक्रिय बनाना तथा विकास कार्यों और जनसुनवाई में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:
Facebook:
YouTube (Subscribe):
X (Twitter):
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#SawaiMadhopurReview #GramUtthanShivir #SamparkPortal #JanSunwai #DistrictDevelopment #RajasthanNews #GovernmentSchemes #enewsrajasthan #enewsbharat