ePaper
WhatsApp Image 2025 09 27 at 9.55.26 AM

पीपलू झिराना में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक, प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना

पीपलू: उपखंड के अंतर्गत झिराना गांव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत रखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

भाजपा सरकार पर जमकर निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छल, कपट और झूठ की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ केंद्र सरकार को खुश करने में लगे हुए हैं, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की दुर्दशा

चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश का किसान कर्ज और फसल के उचित दाम न मिलने से परेशान है। मजदूर को काम नहीं मिल रहा और बेरोजगार युवा भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं और जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति

बैठक में झिराना और सोहेला मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर झिराना प्रशासक अशोक राव, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा, तुलसीराम गुर्जर, रामलाल मीना, मंडल अध्यक्ष लालाराम, हंसराज, युवा मंडल अध्यक्ष कमलेश हरिपुरा और मनीष लावा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूंदी | संवाददाता भरत शर्मा

Spread the love

टोंक, संवाददाता: केशव राज सैन   ईसरदा बांध डूब क्षेत्र संघर्ष समिति ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। समिति का कहना है कि...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat