अदीस अबाबा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह भारत-इथियोपिया की मजबूत दोस्ती का प्रतीक है।
PM अबी अहमद अली ने किया औपचारिक स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के इथियोपिया दौरे के दूसरे दिन राजधानी अदीस अबाबा स्थित नेशनल पैलेस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
PM अहमद अली ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस दी।
इथियोपिया के PM अबी अहमद अली ने मोदी का नेशनल पैलेस में स्वागत किया है।
मोदी बोले— यहां आकर अपनापन महसूस हुआ
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें अपनापन महसूस हुआ। उन्होंने इथियोपिया की जनता और सरकार का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया।
एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत और कॉफी सेरेमनी
सोमवार को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान अबी अहमद ने मोदी को इथियोपिया की पारंपरिक कॉफी भी पिलाई, जिसे देश की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है।
एयरपोर्ट पर PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई।
PM अबी अहमद ने खुद कार चलाकर होटल छोड़ा
एयरपोर्ट से होटल तक प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं कार चलाकर पीएम मोदी को पहुंचाया। रास्ते में उन्होंने मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। यह दृश्य दोनों नेताओं के बीच आपसी आत्मीयता को दर्शाता है।
इथियोपिया के PM अहमद अली अपनी कार से मोदी को होटल छोड़ने गए। इस दौरान उन्होंने ही कार चलाई।
द्विपक्षीय बैठक में AI और शिक्षा पर अहम फैसले
नेशनल पैलेस में हुई बैठक के दौरान दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में नए संयुक्त कार्यक्रम शुरू करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही भारत ने इथियोपिया के छात्रों के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी करने की घोषणा की।
मोदी और प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने द्विपक्षीय चर्चा की।
दोनों देशों ने AI में नए कार्यक्रम शुरू करने और छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।होटल में पीएम के स्वागत के दौरान भारतीय मूल कीक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य किया।
आतंकवाद पर भारत को मिला समर्थन
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर इथियोपिया द्वारा जताई गई संवेदना के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करने पर भी आभार व्यक्त किया।
PM मोदी की अफ्रीका नीति की सराहना
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीका नीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा अफ्रीकी देशों के साथ उनकी जरूरतों के अनुसार साझेदारी पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि भारत-इथियोपिया के बीच नई और मजबूत साझेदारी की जरूरत है।
भारत इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार
भारत, इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच करीब 5175 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
- भारत से इथियोपिया को लोहा-स्टील, दवाइयां, मशीनरी और उपकरण निर्यात होते हैं।
- वहीं इथियोपिया से भारत दालें, कीमती पत्थर, बीज, चमड़ा और मसाले आयात करता है।
दशकों पुराने हैं भारत-इथियोपिया संबंध
भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक संबंधों की शुरुआत 1940 के दशक में हुई थी। आजादी से पहले ही दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू हो चुका था। वर्ष 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद सहयोग को औपचारिक रूप मिला।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत–इथियोपिया द्विपक्षीय संबंध, अफ्रीका दौरे की हर बड़ी अपडेट, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, वैश्विक सम्मान और PM मोदी के विदेशी दौरों से जुड़ी हर अहम खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
👉 Instagram:
https://instagram.com/enewsbharat
👉 Facebook:
https://facebook.com/enewsbharat
👉 X (Twitter):
https://x.com/eNewsRajasthan
👉 YouTube (Subscribe):
https://youtube.com/@enewsbharat
यहां आपको मिलेंगे – लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग इंटरनेशनल न्यूज़, PM मोदी को मिले वैश्विक सम्मान, भारत–अफ्रीका रिश्तों की गहराई, द्विपक्षीय बैठकों की झलक, कूटनीतिक फैसले, एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स और भरोसेमंद विश्लेषण।
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, विदेशी दौरों की बड़ी खबरें, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat से जुड़े रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है — हम आगे भी आपको तेज़, सटीक और भरोसेमंद अपडेट्स पहुंचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें -> eNews-bharat
#मोदी_को_इथियोपिया_का_सर्वोच्च_सम्मान #PMModi #Ethiopia #IndiaAfrica #GlobalDiplomacy #eNewsRajasthan #eNewsBharat












