मकराना, संवाददाता: लक्ष्मण सिंह मैढ़
नागौर जिले के मकराना शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मकराना भाजपा बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांदङ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं को केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख विशेषताओं, योजनाओं और लाभों से अवगत कराना रहा।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ रहीं मुख्य वक्ता
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय बजट 2026 महिलाओं को समर्पित बजट है और यह गर्व की बात है कि बजट प्रस्तुत करने वाली भी एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।
शौचालय से सम्मान तक: मोदी सरकार की पहल
राखी राठौड़ ने कहा कि देश में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक शौचालय की कमी थी, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार गंभीरता से काम किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों ने महिलाओं को गरिमा और सुरक्षा प्रदान की है।
उज्ज्वला, जनधन और बेटी बचाओ योजनाओं का उल्लेख
उन्होंने उज्ज्वला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना और जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जनधन योजना के तहत खोले गए खातों में अधिकांश खाते महिलाओं के नाम पर हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।
शी मार्ट और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा
राखी राठौड़ ने शी मार्ट योजना को बजट की क्रांतिकारी सौगात बताते हुए कहा कि इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वीबी जी रामजी योजना में भी अधिकतम लाभार्थी महिलाएं ही होंगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।
जिला अध्यक्ष सुनीता रांदङ का संबोधन
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांदङ ने कहा कि महिला न केवल घर-गृहस्थी संभालती है, बल्कि घर का बजट भी तय करती है। उन्होंने लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही हैं। उन्होंने प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास (महिला हॉस्टल) खोले जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अहम कदम बताया।
प्रदेश प्रभारी ज्योति मिश्रा ने गिनाईं उपलब्धियां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें पर्याप्त राजनीतिक हिस्सेदारी भी दी है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के अंतर्गत सबसे अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं और यही महिलाएं हर चुनाव में सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं।
अन्य वक्ताओं ने भी बजट की सराहना की
इससे पूर्व महिला मोर्चा जिला संयोजक अमिता भींचर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मकराना की निवृत्तमान प्रधान श्रीमती सुमिता भींचर ने बजट की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व विधायक रूपा राम मुरावतिया ने भाजपा के महिला सशक्तिकरण में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज सुरक्षा बलों सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
मकराना भाजपा बजट संवाद कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अंशुल बेनीवाल, जिला मंत्री अमन जैन, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने बजट को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बताया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNewsBharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू
eNewsBharat के साथ जुड़े रहें
देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
अधिक खबरों के लिए पढ़ें –> eNews-bharat
#BJPBudgetSamvad, #CentralBudget2026, #WomenEmpowerment, #BJPWomenMorcha, #RajasthanPolitics, #GovernmentSchemes, #BudgetDialogue, #WomenPower, #enewsrajasthan, #enewsbharat