ePaper
Pat Cummins Virat Kohli Rohit Sharma 1756718109876 1756718119948

IND vs AUS: विराट कोहली एडिलेड में बनाएंगे नया वनडे रिकॉर्ड?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर को एडिलेड में दूसरे वनडे मैच में सबकी नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर होंगी। इस मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 12 इंटरनेशनल मैचों में कुल 975 रन बनाए हैं और 5 शतक लगाए हैं। उनका औसत 65 का है, जो उन्हें एडिलेड वनडे में सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

 

एडिलेड में भारत का प्रदर्शन

एडिलेड में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 15 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने इनमें 9 मैच जीते हैं, 5 में हार का सामना किया और 1 मैच ट्राई हुआ। पिछले 17 सालों में एडिलेड में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया है, जो उनके लिए इस मैदान को विशेष बनाता है।

 

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड संभावित

एडिलेड में अब तक कोहली ने 2 वनडे शतक लगाए हैं। यदि वे इस दूसरे वनडे में शतक बनाने में सफल होते हैं, तो कोहली एडिलेड में वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम और दर्शक दोनों उनके प्रदर्शन को लेकर दंग रह जाएंगे।

 

एडिलेड में कोहली के इंटरनेशनल शतक

एडिलेड में वनडे क्रिकेट में कोहली के रिकॉर्ड की तुलना कुछ अन्य खिलाड़ियों से करें तो यह और भी रोचक बन जाता है।

  • माइकल क्लार्क – 8 शतक (32 पारियों में)
  • डेविड वॉर्नर – 7 शतक (32 पारियों में)
  • रिकी पोंटिंग – 7 शतक (46 पारियों में)
  • विराट कोहली – 5 शतक (17 पारियों में)
  • डेविड बून – 5 शतक (32 पारियों में)

कोहली की यह उपलब्धि केवल 17 पारियों में हासिल हुई है, जो उनके बल्लेबाजी कौशल को दर्शाता है।

ऑस्ट्रेलियाई स्टेडियमों में कोहली का प्रदर्शन

कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनके शतक और रन इस प्रकार हैं:

  • एडिलेड ओवल – 5 शतक (17 पारियों में)
  • मेलबर्न – 2 शतक (18 पारियों में)
  • पर्थ स्टेडियम – 2 शतक (6 पारियों में)
  • होबार्ट – 1 शतक (1 पारी)
  • मनुका ओवल – 1 शतक (3 पारियों में)
  • सिडनी – 1 शतक (19 पारियों में)
  • ब्रिस्बेन – 0 शतक (8 पारियों में)

एडिलेड में उनके प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चुनौती और भी बड़ी बना दी है।

 

कोहली का बल्ला एडिलेड में आग उगलता है

एडिलेड में कोहली ने 4 वनडे पारियों में कुल 244 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन एमएस धोनी के नाम हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 262 रन बनाए। कोहली की फिटनेस, तकनीक और अनुभव उन्हें एडिलेड में मैच का निर्धारक खिलाड़ी बनाता है।

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जाने वाला दूसरा वनडे न सिर्फ टीम इंडिया के लिए बल्कि विराट कोहली के व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। अगर कोहली शतक बनाने में सफल होते हैं तो यह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें पूरी तरह इस सुपरस्टार पर टिकने वाली हैं।

 

Spread the love

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat