ePaper
WhatsApp Image 2025 09 27 at 1.38.41 PM

भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर टावर पर चढ़े दो युवक, भूख हड़ताल से बिगड़ी तबीयत

किशनगंज: पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ख्यावदा में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीण और युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं।

दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे युवा

ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने ग्रामीणों के साथ दो युवक भूख हड़ताल पर बैठे थे। दो दिन बीतने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित होकर दो युवक पंचायत के पास लगे टावर पर चढ़ गए।

भूख हड़ताल से बिगड़ी तबीयत

लंबे समय से भूखे रहने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई। हालात गंभीर होने पर राकेश मीणा और प्रदीप मीणा को तुरंत बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार की जांच शुरू नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।

जांच की मांग तेज

ग्रामीणों और युवाओं ने मांग की है कि ख्यावदा ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि योजनाओं के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे आम जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

किशनगंज| संवाददाता मदनशाक्यवा

Spread the love

बारां, संवाददाता: जयप्रकाश शर्मा    मांगरोल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिगोनिया अंतर्गत पाडलिया गांव में tejaji mandir development की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। यहां गांव...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat