ePaper
WhatsApp Image 2025 09 26 at 11.38.07 AM

अलीगढ़ दशहरा मेला: रामलीला महोत्सव में रावण-बाणासुर संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन

टोंक: ग्राम पंचायत अलीगढ़ के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रा स्थापना के अवसर पर रामतलाई बालाजी दशहरा मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार रात्रि को भव्य मंचन हुआ। मानस मंड़ल रामपुरा अलीगढ़ द्वारा आयोजित इस रामलीला में रावण-बाणासुर संवाद, भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंजन, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत किए गए।

चौपाइयों ने बढ़ाया भक्तिमय माहौल

मंचन के दौरान चौपाइयां पंडित नरेंद्र कुमार शर्मा (देवरी वाले) द्वारा गाई जा रही थीं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विशेष अतिथि और व्यवस्थाएं

इस अवसर पर अलीगढ़ ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार नायक, श्रीराम मानस मंड़ल संरक्षक सुभाष चतुर्वेदी और ठेकेदार गिर्राज बैरवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दशहरा मैदान में सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत अलीगढ़ द्वारा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग स्थल भी निर्धारित किया गया है।

रंग-बिरंगी रौनक और भीड़

रामलीला देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे पहुंचे। मैदान में लगे स्टॉल और रेटक झूले भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजा दशहरा मैदान जगमगाता हुआ नजर आया।

आयोजन की विशेष पहचान

मेला संयोजक किशनलाल सैनी और समाजसेवी उमर मियां दशहरा मेले की व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।
गौरतलब है कि अलीगढ़ कस्बे का यह दस दिवसीय दशहरा मेला टोंक जिले में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, जहां हर वर्ष हजारों लोग भाग लेते हैं।

रिपोर्टर: राजेश कुमार शर्मा

Spread the love

श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद के घर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। केसरिसिंहपुर थाना पुलिस ने इस मामले...

Categories

Recent Posts

राज-नीति News

Banner Image
Banner Image
WhatsApp Chat